IPL 2022 : आईपीएल का 33वां मुकाबला मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को खेला गया इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 3 विकेट से हराकर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। चेन्नई कि इस जीत में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बहोत ही अहम् किरदार निभाया, उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई, धोनी की शानदार बल्लेबाजी को देखकर फैंस उनकी तारीफों के पूल बांधते नहीं थक रहे हैं। चाहे वीरेंद्र सहवाग हो या महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सभी धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

IPL 2022

IPL 2022 : एक ओवर में चाहिए थे 17 रन

जीत के लिए चेन्नई को आखरी ओवर में 17 रनो कि आवश्यकता थी, महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन प्रिटोरियस क्रीज पर मौजूद थे। मुंबई की ओर से जयदेव उनादकट आखिरी ओवर दाल रहे थे, उनादकट ने अपनी पहली ही गेंद पर प्रिटोरियस को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद ड्वेन ब्रावो धोनी का साथ देने आए। ब्रावो ने दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर धोनी को स्ट्राइक दी, अब धोनी स्ट्राइक पर थे और चेन्नई को जीत के लिए 4 गेंदों में 17 रन चाहिए थे। इसके बाद शुरू हुआ द धोनी शो और तीसरी गेंद पर धोनी ने शानदार छक्का जड़ा। चौथी बॉल पर उन्होंने गेंद को 4 रन के लिए भेजा, अगली बॉल पर उन्होंने 2 रन भागे। इसके बाद आखरी गेंद पर धोनी ने अपना फिनिशर वाला स्टाइल दिखते हुए चौके के साथ टीम को जीत दिलाई।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने मुंबई की और से सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन बनाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *