आरसीबी ने IPL 2022 में तीसरे नंबर के लिए कई प्रयोग किए है। इसी प्रयोग का हिस्सा थे रजत पाटीदार जिन्हे 26 अप्रैल को टीम प्रबंधन ने सीजन में पहली बार खेलने का मौका दिया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 16 रन की पारी खेली, और गुजरात के खिलाफ एक अर्धशतक भी जड़ा।

IPL 2022 की नीलामी में ढेरों खिलाडी थे जिन पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। उनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व बल्लेबाज रजत पाटीदार भी शामिल थे। पाटीदार ने 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी टीम ने दो दिनों तक चले नीलामी में नहीं खरीदा। 26 मार्च को IPL 2022 की शुरुआत हुई। तीन अप्रैल को आरसीबी ने टीम में एक बदलाव किया और कर्नाटक के बल्लेबाज लवनिथ सिसोदिया की जगह रजत पाटीदार को स्क्वाड में शामिल किया।

IPL 2022

IPL 2022 के अपने सातवें मैच में पाटीदार का धमाकेदार शतक

IPL 2022 में अपने सातवें मैच में पाटीदार ने धमाकेदार शतक लगा दिया। उनका यह शतक ऐसे समय में आया जब आरसीबी की टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

रजत का जन्म एक जून 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था, आठ साल की उम्र में उन्होंने क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। रजत के दादा ने उन्हें क्रिकेट एकेडमी में भर्ती करवाया। रजत ने एक गेंदबाज के तौर पर क्रिकेट शुरू किया और अंडर-15 के दिनों में बल्लेबाज बन गए। कोच से उन्हें बल्लेबाजी करने की सलाह मिली, और यह निर्णय बिलकुल सही साबित हुआ। सचिन तेंदुलकर को प्रेरणा मानकर क्रिकेट शुरू करने वाले रजत फुटबॉल भी पसंद करते है।

रजत ने 2015-16 में रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया था। आठ जनवरी 2018 को उन्होंने जोनल टी20 लीग में मध्य प्रदेश के लिए पहला टी20 मैच खेला। 2018-19 सीजन में रजत ने मध्य प्रदेश के लिए रणजी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। रजत ने आठ मुकाबलों में 714 रन अर्जित किये थे। अगस्त 2019 में रजत को इंडिया ब्लू की टीम में दलीप ट्रॉफी के लिए शामिल किया गया। फरवरी 2021 में आरसीबी ने उन्हें पहली बार खरीदा और नौ अप्रैल 2021 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया।

बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए IPL 2022 के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। उनके बाद रजत पाटीदार मैदान पर आए, उन्होंने आखिर तक बल्लेबाजी की। दूसरी तरफ विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज आए और आउट होकर वापस लौट गए। पाटीदार ने टीम की बल्लेबाजी को संभाले रखा और एक शानदार शतक जड़ा। आईपीएल के प्लेऑफ मैच में किसी अनकैप्ड भारतीय का पहला शतक है।

रजत ने 54 गेंदों पर 112 रन नाबाद बनाये, उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 207.41 का रहा। पाटीदार ने आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक के साथ जबरदस्त बल्लेबाज़ी की। दोनों ने मिलकर 41 गेंदों पर 92 रनों की साझेदारी कर डाली, पाटीदार आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले पॉल वाल्थाटी, मनीष पांडे और देवदत्त पडिक्कल ने ऐसा किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *