IPL 2022 : मंगलवार शाम खेले गए आईपीएल के 39वे मैच में दो युवा भारतीय खिलाड़ियों के बीच बहस हो गई।
मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच था, जिसमे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रनों से हराकर दो पॉइंट्स अपने खाते में डाले।

इस मैच की पहली पारी के अंत में आरसीबी के प्लेयर हर्षल पटेल और राजस्थान के रियान पराग में बहस शुरू हो गई, जिसका असर अंत में भी दिखा।

IPL 2022

IPL 2022 : मैच के बाद हुआ ये

मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने हर्षल पटेल से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढाया, लेकिन हर्षल पटेल उसे नजरंदाज करते हुए आगे बढ़ गए। रियान पराग फिर भी पीछे मुड़े लेकिन हर्षल आगे निकल गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस मैच में हर्षल पटेल ने एक विकेट लिया था, लेकिन उनकी इकोनॉमी बेहतर थी। हर्षल 20वा ओवर डालने के लिए आए। इस ओवर में रियान पराग ने दो छक्के और एक चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा करते हुए, 18 रन जड़ दिए। पहली और पांचवी गेंद पर कोई रन नही बना, जबकि दूसरी गेंद पर चौका, चौथी और अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर रियान ने ओवर खत्म किया। पारी के अंत में रियान पराग अपने डग आउट की तरफ जाने लगे,तभी हर्षल पटेल ने पीछे से कुछ कहा। इसके बाद रियान पीछे मुड़े और दोनो के बीच बहस शुरू हो गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *