IPL 2022 : पांच बार की चैंपियन टीम रही मुंबई इंडियंस का जादू आईपीएल 2022 में देखने को नहीं मिल रहा। प्लेऑफ की रेस से तो टीम पहले ही बाहर हो चुकी है और अब इस टीम का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी टीम से बाहर हो गया है। हालांकि, उनकी जगह टीम में नए खिलाड़ी को चुन लिया गया है। इंग्लिश खिलाड़ी टाइमल मिल्स के बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी ने दक्षिण अफ्रीका के 21 साल के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स पर निवेश कर उन्हें शामिल किया है।

IPL 2022

IPL 2022 : फ्रेंचाइजी की तरफ से दी गई जानकारी

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अंग्रेजी खिलाड़ी टाइमल मिल्स के चोटिल होने की वजह से वे टीम से बाहर हो गए है। गुरुवार को मुंबई इंडियंस टीम ने प्रेस विज्ञप्ति और सोशल मीडिया के जरिए बताया कि टीम में 21 वर्षीय साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स को बाकी के मुकाबलों के लिए म शामिल किया गया है।

इस युवा खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइज के साथ बाकी के सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा है, जबकि इंग्लिश खिलाड़ी टाइमल मिल्स 1.50 करोड़ के साथ टीम में थे। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस प्रतिभाशाली युवा मध्य क्रम के बल्लेबाज ने राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेलना शुरू कर दिया है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ राष्ट्रीय दक्षिण अफ्रीकी ए टीम के लिए खिलाड़ी ने डेब्यू किया था।

ट्रिस्टन स्टब्स का घरेलू सत्र बहुत ही आशा से भरा हुआ रहा है। साथ ही हाल ही में खतम हुई टी 20 घरेलू लीग में खिलाड़ी ने टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ट्रिस्टन स्टब्स ने 17 टी20 में 157.14 के स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतक बनाकर 506 रन बनाए है।

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने इस साल मात्र एक जी अभी तक दर्ज की है। 10 मैच में एक जीत के दो अंक के साथ टीम 19वें नंबर पर है। अब टीम को मात्र चार और मैच खेलने है। टीम अब प्लेऑफ में प्रवेश नहीं कर पायेगी। लेकिन फ्रेंचाइजी मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे नहीं रहना चाहेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *