IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर कई सुर्खियां बनी। टीम का सफर शुरुआत से ही विवादों से भरा रहा है। लीग में मेगा ऑक्शन से ही विवाद शुरू हो गए, जबकि लीग की समाप्ति के समय भी लगातार विवादो का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अंबाती रायुडू का संन्यास वाला ट्वीट यह साबित करने के लिए काफी है कि टीम।के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। अब टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोडी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने हाल ही में अपने अगले साल से आईपीएल में ना खेलने का ऐलान कर दिया था। अंबाती रायुडू ने आईपीएल की दो बड़ी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने का धन्यवाद किया और अगले साल से वो आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसा ट्वीट किया।

IPL 2022

IPL 2022 : रायुडू के इस ट्वीट ने सभी को हैरानी में डाल दिया

अंबाती रायुडू के इस ट्वीट ने सभी को हैरानी में डाल दिया था। आश्चर्य की बात ये थी कि कुछ ही देर बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने सामने आकर इस मसले पर सफाई दी थी और कहा था कि अंबाती रायुडू अभी सन्यास नहीं लेंगे और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने सफर को बनाए रखेंगे।

टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग जब प्रेस वार्ता के किए मौजूद हुए तब उनसे अंबाती रायुडू के विषय में सवाल पूछे गए। जिस पर स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, “ये खिलाड़ी की कोई निराशा में किया गया फैसला नहीं था। मैं ईमानदारी से कहूं तो, यह शायद किसी बात पर थोड़ा खफा हो जाने के जैसा था, लेकिन मुझे लगता है कि वो ठीक है। इस वजह से टीम के अंदर कुछ नहीं बदला है और ऐसी बातें टीम के लिए मायने भी नहीं रखती है। अब सबकुछ सही है”।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंबाती रायडू के चलते हुए विवाद से प्रभावित नहीं हो रही है। बता दें 36 साल के मिडिल ऑर्डर खिलाड़ी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम से बाहर कर दिया गया था।

चेन्नई सुपर किंग्स के विवाद की शुरुआत मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना के टीम में ना होने से शुरू हुई। जिस पर फैंस इतने खफा हो गए कि बायकॉट की बात भी कहते दिखे। फिर महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी रविंद्र जडेजा को दी गई और 8 मैच के बाद कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को वापस मिली।

रविंद्र जडेजा का टीम से इंजर्ड होकर बाहर होना भी विवादों के घेरे में था। अब अंबाती रायुडू ने सन्यास के बारे में कहा, जिस पर सीईओ ने आकर सफाई दी। इन सब के बाद साफ है कि फ्रेंचाइजी के अंदर कुछ बातचीत जरूर चल रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *