भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे सफल बल्लेबाज व तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुकी मिताली राज ने 8 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया है। मिताली राज ने 23 साल पहले अपने इस करियर की शुरुआत की थी।

मिताली राज ने साल 1999 में आयरलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और उन्होंने अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। मिताली राज ने अपने इस करियर में कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में।

मिताली राज

आइए जानते हैं मिताली राज के इन रिकॉर्ड्स के बारे में।

1. मिताली इंडिया के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

2. साल 2017 के महिला विश्व कप के दौरान मिताली राज सात बार अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी।

3. एक टीम के सबसे ज़्यादा 109 वनडे खेलने वाली क्रिकेटर हैं मिताली।

4. वूमेन वर्ल्ड कप में 1000 से ज़्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय और 5वीं महिला खिलाड़ी बनी।

5. वनडे मैचों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं मिताली, 232 मैचों में 7805 रन बनाए हैं।

6. टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर हैं मिताली।

7. 20 से ज़्यादा साल तक खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर।

8. 200 से अधिक वनडे मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर।

9. साल 2005 और 2017 के महिला विश्व कप में इंडिया टीम की कप्तानी की।

10. वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 24 मैचों में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर।

11. 6 एक दिवसीय वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर।

12. टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर।

मिताली राज ने इंडिया टीम के लिए 12 टेस्ट मैचों में 43.68 की औसत से 699 रन बनाएं। इसमे एक दोहरा शतक(214 रन) भी शामिल हैं। उन्होंने वनडे में 232 मैच खेलते हुए 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए, जिसमे 7 शतक भी शामिल रहे और टी20 में इंडिया के लिए खेलते हुए उन्होंने 89 मैचों में 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *