One Day Cricket : जब वनडे क्रिकेट की शुरुआत हुई थी तब ज्यादा स्कोर वाले मैच नहीं खेले जाते थे। कोई टीम अगर 250 रन का स्कोर वनडे क्रिकेट में बना लेती थी तो उसे जीत के लिए काफी माना जाता था। ऐसे बहुत कम मौके होते थे जब कोई टीम 300 रन का आंकड़ा पार करती थी। लेकिन टी20 फॉर्मेट आने के बाद वनडे क्रिकेट (One Day Cricket) खेलने का तरीका बदल गया और खिलाड़ी ज्यादा आक्रामकता से खेलने लगे।

इसके बाद टीमों ने बड़ी आसानी से 300 रन बनाने शुरू कर दिए और फिर उसके बाद 400 रन के आंकड़े तक भी पहुंच गई। आपको बता दें, वनडे क्रिकेट (One Day Cricket) में कई बार 400 रन का आंकड़ा बन चुका है। साउथ अफ्रीका ने 6 बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं और भारतीय टीम ने 5 बार 400 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया है।

आज हम आपको टॉप 3 टीमों के बारे में बता रहे है जिन्होंने 400 रन का आंकड़ा टच किया है।

One Day Cricket

One Day Cricket : देखिए उनकी लिस्ट…

1. साउथ अफ्रीका:- वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका ने सबसे ज्यादा बार 400 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका ने 6 बार 400 से अधिक रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार 400 से ज्यादा रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका ने उस समय जो कारनामा किया था उसे देखकर सभी हैरान थे। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले खेलते हुए 434 रन बनाए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने इस नामुमकिन दिख रहे लक्ष्य को पा कर दिखा दिया। ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 बार, जिम्बाब्वे और इंडिया के खिलाफ एक-एक बार 400 से ज्यादा रन बनाये है।

2. भारत:- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम का नाम आता है। भारत ने वनडे क्रिकेट (One Day Cricket) में अब तक 5400 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। पहली बार भारतीय टीम ने 19 मार्च 2007 को बरमूडा के खिलाफ 400 रन बनाए थे।

उस समय भारत के वीरेंद्र सहवाग ने 114 रन, सौरव गांगुली ने 89 और युवराज सिंह ने 83 रन बनाए थे। भारतीय टीम का टोटल स्कोर 413 रन था। इसके जवाब में बरमूडा की टीम केवल 156 रन ही बना सकी और भारतीय टीम 257 रन के विशाल अंतर से जीत गई। इसके अलावा भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 2 बार और दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक एक बार 400 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है।

3. इंग्लैंड:- इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड का नाम आता है। इंग्लैंड की टीम ने अब तक 5 बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इंग्लैंड ने 2015 में पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 400 से ज्यादा रन बनाए थे।

उसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के खिलाफ 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। हाल ही में, इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 498 रन बनाए, जो कि ना केवल वनडे मैचों में बल्कि लिस्ट ए क्रिकेट में भी सबसे बड़ा स्कोर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *