Private Jet Of Cricketers : भारतीय क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इन खिलाड़ियों ने सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि काफी ज्यादा शोहरत भी हासिल की है। आज भारतीय क्रिकेट के कई खिलाड़ियों के पास काफी ज्यादा पैसा है। दुनिया के सबसे 10 अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी शामिल हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के पास करोड़ों की दौलत है।

इन भारतीय क्रिकेटरों के पास करोड़ों रुपए कैश और करोड़ों की संपत्ति है। और तो और भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट (Private Jet Of Cricketers) है। आज हम आपको उन चार भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं इनके पास खुद का प्राइवेट जेट है।

Private Jet Of Cricketers : देखिए इस आर्टिकल में उनकी लिस्ट….

कपिल देव:- इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव का है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के पास भी अपना प्राइवेट जेट है। अगर इस प्राइवेट जेट की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 260 करोड़ रुपये है। कपिल देव ने 1983 में अपनी जबरदस्त कप्तानी की बदौलत 1983 का पहला वर्ल्ड कप भारतीय टीम को जिताया था। कपिल देव हर साल करोड़ों रुपए कमाते हैं।

सचिन तेंदुलकर:- सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान या मास्टर ब्लास्टर भी कहते हैं। सचिन भी ऐसे क्रिकेट के खिलाड़ी हैं जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट है। सचिन के प्राइवेट जेट की कीमत भी करीब 260 करोड़ रुपये है।

जानकारी के लिए बता दें अभिनेता वरुण धवन ने 2016 में सचिन तेंदुलकर के साथ एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वरुण धवन एक हवाई यात्रा का आनंद लेते हुए नजर आए थे। अगर सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी संपत्ति 110 करोड़ रुपये है।

Private Jet Of Cricketers

महेंद्र सिंह धोनी:- हमारी इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। जानकारी के लिए बता दें महेंद्र सिंह धोनी भारत के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं।

इनके पास भी 260 करोड़ रुपए का प्राइवेट जेट है। प्राइवेट जेट के साथ महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जैसा कि आप सभी जानते हैं इस शक्तिशाली खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वह केवल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच खेलते हैं।

विराट कोहली:- पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और शक्तिशाली बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। विराट कोहली के पास में 126 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट है। विराट कोहली को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कई बार प्राइवेट जेट में हवाई यात्रा का आनंद लेते हुए देखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, विराट कोहली की कुल संपत्ति 840 करोड़ रुपए है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *