‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फेमस है। आज दुनिया मे हर कोई इनको पहचानता है और इन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 2018 में हॉलीवुड के निक जोनस से शादी की थी, लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि एक समय वह किसी भारतीय क्रिकेटर से शादी करना चाहती थी।

प्रियंका चोपड़ा

 

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में खुद किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अभी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने उस क्रिकेटर का नाम बताया है जिससे वह शादी करना चाहती थी। उन्होंने शादी के लिए एक क्रिकेटर को अपनी पसंद बताया था। वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2000 का है। उस समय उन्होंने मिस इंडिया पीजेंट में भाग लिया था। इस शो के जज पैनल में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान थे। ऐसे में शाहरुख खान ने भी प्रियंका से सवाल किया। शाहरुख ने कहा कि मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है लेकिन आप इनमे से किससे शादी करना चाहेंगी? इस सवाल में उन्होंने प्रियंका को तीन ऑप्शन दिए।

शाहरुख ने पूछा, “आप शादी के लिए महान भारतीय खिलाड़ी अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको दुनिया घुमाएंगे। जिन पर देश और आप दोनों गर्व करेंगे या स्वारोस्की जैसे किसी आर्टिस्टिक बिजनेसमैन को चुनेंगी, जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे या फिर मेरे जैसा कोई बॉलीवुड फ़िल्म स्टार चुनेंगी जो यहां बैठकर और कुछ नही बस आपसे काल्पनिक शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है।”

प्रियंका ने दिया अपना जवाब:- प्रियंका ने शाहरुख जैसे फ़िल्म स्टार को छोड़कर क्रिकेटर को शादी के लिए चुना। प्रियंका ने बताया कि वो इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर से शादी करना पसंद करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें गर्व होगा कि अगर उनका पति ऐसा हो जिस पर पूरा देश गर्व करे। प्रियंका का यह पुराना वीडियो अब एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है। आपको बता दें कि एक समय मे प्रियंका चोपड़ा और किंग खान शाहरुख खान की अफेयर की खबरें सामने आई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *