दो महीने चले आईपीएल में खेलने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हवा पानी बदलने मॉलदीव पहुंच गए हैं। उन्होंने मॉलदीव से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे रहे हैं।

रोहित शर्मा ने जो दूसरी फोटो शेयर की है उसमें पत्नी रितिका के अलावा दोनो की बेटी समायरा भी नजर आ रही हैं। रोहित ने इसका कैप्शन लिखा, ‘ डिनर और मूवी पानी के अंदर!’ इस फोटो पर फैंस भी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज में आराम

गौरतलब है कि रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया है। भारतीय टीम 9 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। रोहित के अलावा विराट कोहली और पेसर जसप्रीत बुमराह को भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया है।

रोहित शर्मा 15 या 16 जून को टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ इंग्लैंड दौरे पर रवाना होंगे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सफर इस बार जल्द खत्म हो गया, जिसके बाद मिले लंबे समय का रोहित काफी अच्छा फायदा उठा रहे हैं।

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब रोहित शर्मा के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 15वें सीजन में अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में भी रोहित कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 13 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच में रोहित शर्मा को शार्दुल ठाकुर ने तेज गेंदबाज एनिरक नोर्किया की गेंद पर लपका। हालांकि, इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से अपने नाम कर जीत से विदाई ली। वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 में 14 पारियों में 19.14 की औस से कुल 268 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 58 रन रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *