IPL 2022 : आईपीएल 2022 में रविवार रात खेले गए दिल्ली केपिटल्स के खिलाफ मैच में 8 गेंदो पर 21 रनों की धमाकेदार पारी खेल कर महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए हैं इसी के साथ धोनी अब विराट कोहली के बाद बतौर कप्तान 6,000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं.

IPL 2022

IPL 2022 : कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी

6451 – विराट कोहली
6000 – एमएस धोनी*
4764 – रोहित शर्मा

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने सलामी बल्लेबाजों डेवोन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ की 110 रन की साझेदारी की मदद से 6 विकेट पर 208 रन का स्कोर बनाया।

इस दौरान कप्तान धोनी ने 8 गेंदो पर एक चौके और दो छक्के समेत कुल 21 रनों की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत धोनी ने बतौर कप्तान 6000 टी20 रन पूरे किए।

बतौर कप्तान सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली 6451 रनों के साथ शीर्ष पर हैं. दूसरे नंबर पर धोनी ने हैं, जबकि तीसरे स्थान पर 4721 रन के साथ रोहित शर्मा हैं।।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *