IPL 2022 : आईपीएल के इस सीजन के अब सिर्फ 15 ही मैच रह गए हैं। अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ के दरवाजे को पार नहीं कर पाई है। हालांकि, कुछ टीमें है, जो रेस में तो है लेकिन इतना पीछे हैं कि उन्हें प्लेऑफ तक पहुंचना अब आधिकारिक रूप से मुश्किल ही लग रहा है। इन टीम के कप्तान अब फैंस की आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।

IPL 2022

IPL 2022 : आइए जानते हैं इन तीन टीमों के कप्तानों के बारे में :

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जड़ेजा

आईपीएल शुरू होने के दो दिन पहले ही रवींद्र जड़ेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, पिछले सीजन से ही खिलाड़ी को इस फैसले की खबर थी, ऐसा इंटरव्यू में निकलकर सामने आया है। इस सीजन के चेन्नई के शुरुआती कुल 8 मैच की कप्तानी करने के बाद रविंद्र जडेजा ने टीम की बाग डोर महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में सौप दी है।

सीएसके की टीम रविंद्र जडेजा की कप्तानी में कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई। टीम 8 में से दो मैच ही जीत पाई, जबकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले गए मात्र तीन मैच में ही टीम ने दो में जीत दर्ज कर ली। इसमें दिल्ली की टीम को सीएसके ने 91 रन के बड़े अंतर से हराया, जिसके बाद फैंस ने अब रविंद्र जडेजा की आलोचना शुरू कर दी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा कैप्टन श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान रह चुके है। उनके उस टीम में प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तानी उन्हें सौप दी थी, लेकिन वो पिछले साल की फाइनलिस्ट टीम केकेआर को प्लेऑफ तक नहीं ले जा सके। अभी तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने मात्र चार मैच जीते हैं।साथ ही केकेआर टीम इस सीजन में टीम के प्लेइंग इलेवन में सबसे ज्यादा बदलाव करने वाली टीम का दर्जा प्राप्त कर चुकी है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सफल टीम मानी जानी वाली मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा ने इस साल अपनी टीम के प्रदर्शन से सभी को निराश किया है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में शुरुआत के अपने लगातार 8 मैच हारी है, जिसके बाद से ही टीम प्ले ऑफ से बाहर हो गई हैं। आईपीएल की शुरुआत से ही लीग की अभी तक की सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे 10वे स्थान पर हैं। मुंबई हर साल एक बेहद मजबूत टीम नजर आती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *