IPL 2022 : मंगलवार को आईपीएल 2022 का 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी क्रम में कई सारे बदलाव किए, जिसके बाद उनकी बल्लेबाजी में दम देखने को मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केन विलियमसन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 193 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिक 76 रन बनाये। वहीं प्रियम गर्ग ने 42 और निकोलस पूरन ने 38 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया।

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए गये लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दी, कप्तान रोहित शर्मा 48 रनों की पारी खेली तो वहीं ईशान किशन 43 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद मुंबई इंडियंस के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस को जीताने की पूरी कोशिश की। हालांकि, उनके रनआउट ने मैच फिर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ मोड़ दिया और मुंबई इंडियंस को 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा

IPL 2022

IPL 2022 : आइए नजर डालते हैं इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर

  1. आईपीएल 2022 में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर:

3 राहुल त्रिपाठी

2 श्रेयस अय्यर/ संजू सैमसन/ मिचेल मार्श

  1. मुंबई इंडियंस की ओर से संजय यादव ने अपने आईपीएल करियर का पहला डेब्यू मैच खेला।
  2. मुंबई इंडियंस ने 12 मुकाबलेके बाद मयंक मारकंडे को प्लेइंग-11 में जगह दी।
  3. इस सीजन में MI के लिए सर्वोच्च स्कोर:

पुणे में 186/9 बनाम PBKS (12 रन से हारे)

  1. राहुल त्रिपाठी द्वारा 76 रन * इस सीजन में SRH के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.l।
  2. इस आईपीएल में ओपनिंग जोड़ी द्वारा सर्वाधिक रन

रोहित-ईशान की ओपनिंग पार्टनरशिप 390*रन

  1. बीच के ओवरों (7-15) में मुंबई के बल्लेबाज:

65/3 बनाम दिल्ली कैपिटल्स

43/6 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

55/4 बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

57/4 बनाम गुजरात टाइटंस

  1. आईपीएल 2022 की 19 पारियों में रोहित शर्मा का सर्वोच्च स्कोर- 48 रन
  2. मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक आईपीएल में रोहित शर्मा के साथ किसी जोड़ीदार की 100+ ओपनिंग साझेदारी नहीं हुई है।
  3. इस सीजन में बीच के ओवरों (7-15) में सर्वाधिक विकेट:

17 वानिंदु हसरंगा

16 उमरान मलिक*

14 कुलदीप यादव

11 युजवेंद्र चहल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *